दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे शन्ट जनित्र में वोल्टता वर्धन की प्रक्रिया के बारे में बहुत ही अच्छे तरीके से इन सब के बारे में जानकारी देने वाला हूं| तो चलिए शुरू करते हैं |
शंट जनित्र का वोल्टेज वर्धन –
दिष्ट धारा शंट जनित्र में क्षेत्र कुण्डली को आर्मेचर के पार्श्वबद्ध अथवा शंट किया जाता है। जब जनित्र को चलाया जाता है तब आरम्भ में अवशिष्ट चुम्बकत्व के कारण एक अल्पमान का विद्युत वाहक बल आर्मेचर में उत्पन्न होगा। यह वि.वा. बल आर्मेचर के पार्श्व में संयोजित क्षेत्र कुण्डलन में अल्प धारा संचरित (Circulate) करेगा। यह धारा ध्रुव फ्लक्स में वृद्धि करेगी। फ्लक्स बढ़ने रो जनित्र वि.वा. बल के मान में वृद्धि होगी।
DC जनरेटर में वोल्टता उत्तेजन के विफलता के निम्न कारण हैं-
- अवशिष्ट चुम्बकत्व का मान शून्य हो जाना अर्थात् आर्मेचर को निश्चित दिशा के विपरीत घुमाने पर, क्षेत्र कुण्डलन का संयोजन ठीक न होने पर, जनित्र के लम्बे समय तक उपयोग न होने पर तथा जनित्र के अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाने पर आर्मेचर प्रतिक्रिया अवशिष्ट चुम्बकत्व की दिशा को विपरीत कर देना है जिससे वोल्टता उत्पन्न होना बंद कर देती है।
- क्षेत्र कुण्डलन के टर्मिनल विपरीत दिशा में संयोजित होने पर भी क्षेत्र धारा की दिशा परिवर्तित हो जाती है जो अवशिष्ट चुम्बक के प्रभाव को नष्ट कर देती है। अतः वोल्टता निर्मित नहीं होगी।
- शंट क्षेत्र में प्रतिरोध का मान क्रांतिक प्रतिरोध से कम अधिक होने पर।
- लोड परिपथ का प्रतिरोध यदि क्रांतिक प्रतिरोध के मान से कम हो तो भी वोल्टता उत्तेजन नहीं होता है।
- यदि घूर्णन चाल का मान क्रांतिक चाल से कम हो तो भी घूर्णन में वोल्टता उत्तेजित नहीं होती है।
इस परिस्थिति के निराकरण के लिए निम्न बिन्दु महत्वपूर्ण हैं-
- जनित्र की चाल क्रांतिक चाल से कम होनी चाहिए।
- अवशिष्ट चुम्बकत्व की दिशा सही होनी चाहिए।
- क्षेत्र तंत्र में कुछ न कुछ अवशिष्ट चुम्बकत्व अवश्य होना चाहिए।
- श्रेणी जनित्र के लिए बाहरी लोड का प्रतिरोध क्रांतिक प्रतिरोध के मान से कम होना चाहिए।
- शंट जनित्र में क्षेत्र परिपथ का प्रतिरोध, क्रांतिक प्रतिरोध के मान से कम होना चाहिए। लोड परिपथ में लोड प्रतिरोध, क्रांतिक प्रतिरोध के मान से अधिक होना चाहिए।
आज आपने क्या सीखा :-
अब आप जान गए होंगे कि शन्ट जनित्र में वोल्टता वर्धन की प्रक्रिया इन सभी सवालों का जवाब आपको अच्छी तरह से मिल गया होगा|
उम्मीद करता हूं कि मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी अगर आपके मन में कोई भी सवाल/सुझाव है तो मुझे कमेंट करके नीचे बता सकते हो मैं आपके कमेंट का जरूर जवाब दूंगा| अगर आपको यह पोस्ट पसंद आई है तो अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ में शेयर भी कर सकते हो